जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर। एएसआरडब्ल्यूए सोसायटी के वर्ष 2026 के लिए हुए चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। 15 मार्च को आयोजित चुनाव में सोसायटी के विभिन्न पदों और ब्लॉकों के प्रतिनिधियों का चयन किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार राजीव रंजन सिंह अध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि विजय कुमार वर्मा सचिव और ए.के. ठाकुर कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं प्रीति चतुर्वेदी संयुक्त सचिव चुनी गई हैं। ब्लॉक-1 से धनंजय कुमार मिश्रा व एस.एन. तिवारी, ब्लॉक-2 से शोभा सिंह व उत्तम कुमार होरे तथा ब्लॉक-3 से मधुमाला झा, सी.बी. श्रीवास्तव और एस.के. प्रसाद प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...