गया, अप्रैल 10 -- रामपुर थाना क्षेत्र में एएसआई विक्रम पासवान से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। इस घटना में एक वार्ड पार्षद समेत कुल 16 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है। घटना सोमवार देर रात गेवाल बिगहा मोड़ के पास हुई, जहां दुकान बंद कराने को लेकर वार्ड पार्षद के समर्थकों और पुलिस के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एएसआई के साथ मारपीट की गई। घायल एएसआई का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।घायल एएसआई के बयान पर रामपुर थाना में छह नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.