रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय सिंह खाती का सोमवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। संजय सिंह मूल रूप से बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ के निवासी थे। वह वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। लंबे समय तक विभिन्न स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए वर्तमान में पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात थे। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.