गुड़गांव, दिसम्बर 21 -- गुरुग्राम। पालम विहार अपराध शाखा के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को राजस्थान के जोधपुर में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए जोधपुर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा है। चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की मदद करने और पुलिस रिमांड पर प्रताड़ित नहीं करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। पालम विहार अपराध शाखा ने वाहन चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ है। अदालत से रिमांड पर लेने के बाद बरामदगी के लिए गुरुग्राम पुलिस आरोपी को जोधपुर लेकर पहुंचीं थी। आरोपी के परिजनों से एएसआई प्रवीण की मुलाकात हुई। आरोपी पर दर्ज चोरी के मामले को कमजोर करने में मदद करने और पुलिस रिमांड के दौरान प्रताड़ित नहीं करने की एवज में एएसआई ने आरोपी के परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.