हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- कालाढूंगी। आईआरबी प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव में चल रहे तृतीय प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग कलस्टर प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई। इसमें प्रदेश भर की 12 पुलिस टीमों के 143 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेस्ट लिफ्टर के रूप में पुरुष वर्ग में चंपावत जिले के एएसआई राजकुमार परिहार और बेस्ट लिफ्टर महिला वर्ग में इसी जिले की महिला एएसआई ममता कुटियाल ने पुरस्कार पाया। योग प्रतियोगिता महिला/पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम रही। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय और महिला वर्ग मे 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, वेटलिफ्टिंग टीम चैंपियनशीप में आईआरबी प्रथम ने प्रथम का खिताब जीता। मुख्य अतिथि सेनानायक देवेंद्र पिंचा ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस दौरान उप सेनानायक बिमल कुमार आचार्य, सहायक सेनानायक प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.