रांची, मार्च 28 -- रांची, संवाददाता। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने पांच लोगों को शिवलाल महतो, ऋतिक महतो, लालमोहन महतो, श्रवण करमाली और अमन करमाली को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में असफल रहा। सुनवाई के दौरान सिर्फ सूचक मो. जुल्फकार समेत दो गवाह को प्रस्तुत किया गया। आईओ समेत अन्य पांच गवाह नहीं पहुंचा, जिससे केस कमजोर हो गया। मामला 11 अक्तूबर 2022 का है। मेसरा ओपी क्षेत्र के केदल गांव में एक व्यक्ति की मौत बिजली करंट लगने से हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को बीआईटी मोड़ के पास रामगढ़-रांची मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया था। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और कई एंबुलेंस भी फंस गई थी। स्...