एएसआई ने जारी की सिनौली पर आधारित वीडियो
बागपत, जून 10 -- बागपत। भारत सरकार के विकास भी, विरासत भी के 12 वर्ष अभियान के अंतर्गत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर बागपत जनपद के विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल सिनौली पर आधारित एक विशेष वीडियो जारी किया। वीडियो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन सभ्यतागत विरासत संरक्षण के क्षेत्र में हुए प्रयासों को रेखांकित करता है। सिनौली से वर्ष 2018 में प्राप्त लगभग 4,000 वर्ष पुराने ताम्र अलंकृत रथ, शस्त्र, ढाल, हेलमेट तथा अन्य पुरावशेषों ने न केवल भारतीय इतिहास और पुरातत्व के अध्ययन को नई दिशा दी, बल्कि विश्वभर के इतिहासकारों, शोधकर्ताओं और पुरातत्वविदों का ध्यान भी आकर्षित किया। इस खोज को हाल के दशकों की सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक उपलब्धियों में गिना जाता है। सिनौली की खोज ने भारत की प्राचीन विरासत को वैश्विक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.