जमशेदपुर, जुलाई 8 -- आरवीएस अकादमी डिमना रोड में एएसआईएससी जोनल वरिष्ठ वर्ग वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सीआईएससीई से संबद्ध 24 प्रमुख विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। 'विद्यालयों में वित्तीय शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाया जाना चाहिए' विषय पर प्रतिभागियों ने बिना इंटरनेट की मदद के केवल एक घंटे की तैयारी के बाद पक्ष और विपक्ष में अपने प्रभावशाली व तार्किक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष बिंदा सिंह, प्राचार्या वीशा मोहिंद्रा तथा उप-प्राचार्या पूजा सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जुस्को स्कूल, कदमा की प्राचार्या झुमझुमी नंदी ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई। तीखी बहस और तार्किक प्रतिवाद के बाद हिल टॉप स्कूल की अभिलाषा को पक्ष और अर्पिता पात्रा को विपक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया, जिसके साथ...