एएलपी भर्ती परीक्षा की शहर स्लिप जारी, तीन नवंबर से सीबीटी
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और हेल्पडेस्क लिंक जारी किया है। सीईएन 01/2026 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) तीन, चार और पांच नवंबर 2026 को निर्धारित है। अभ्यर्थी परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले प्राप्त कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, ई-कॉल लेटर परीक्षा की निर्धारित तारीख से करीब चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। आधार की स्थिति यूआईडीएआई प्रणाली में अनलॉक रखना भी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.