एएलपी भर्ती का छठवां पैनल जारी, 95 अभ्यर्थियों का चयन
प्रयागराज, मई 12 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती परीक्षा-2024 के तहत प्रोविजनल पार्ट पैनल-6 जारी कर दिया है। इस पैनल में 95 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में 94 को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) और एक को उत्तर रेलवे (एनआर) में नियुक्ति मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों के अनुक्रमांक नंबर आरआरबी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrbpryj.gov.in पर जारी किए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के नाम आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित रेलवे जोन को भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.