संभल, अप्रैल 28 -- असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव बेला स्थित एएलपीएस इंटरनेशनल स्कूल में भारत स्काउट-गाइड के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा-भाव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। शिविर का उद्घाटन जिला संगठन आयुक्त मीनू सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर रविंद्र यादव और चेयरपर्सन संजू यादव को स्कार्फ और गोगल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम एकेडमिक डायरेक्टर गीता कौशिक की देखरेख में संचालित हो रहा है। प्रशिक्षक मीनू सिंह ने बच्चों को स्काउट-गाइड का इतिहास, सेल्यूट, झंडा-गीत, प्रतिज्ञा और नियमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन और सेवा-भाव का महत्व समझाया। शिविर के दौरान विपिन यादव...