एएमयू शोधार्थी आमिना को इंस्पायर फेलोशिप
अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- अलीगढ़। एएमयू के भूविज्ञान विभाग की पीएचडी शोधार्थी आमिना सगीर को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर फेलोशिप प्रदान की गई है। वह भूविज्ञान विभाग के प्रो. एम. ई. ए. मंडल के निर्देशन में मध्य राजस्थान के ब्यावर क्षेत्र की ग्रेनाइट-नाइस, मैफिक और सुप्राक्रस्टल चट्टानों पर शोध करेंगी। इसके लिए यू-पीबी जिरकॉन भू-कालक्रम, भू-रसायन तथा एसआर-एनडी समस्थानिक अध्ययनों का उपयोग किया जाएगा। यह शोध परियोजना पांच वर्षों तक चलेगी। इस अवधि में आमिना को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से कनिष्ठ शोध अध्येता और वरिष्ठ शोध अध्येता के समकक्ष फेलोशिप तथा प्रतिवर्ष आकस्मिक अनुदान प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.