एएमयू राइंडिंग क्लब की जमीन को लेकर मार्च, इंतजामिया पर आरोप
अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय की ज़मीन और हॉर्स राइडिंग क्लब पर नगर निगम के कथित कब्ज़े के विरोध में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने जिला प्रशासन और एएमयू इंतजामिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।छात्रों के मार्च की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य गेट को पहले ही बंद करवा दिया और छात्रों को कैंपस से बाहर जाने से रोक दिया। प्रशासन ने कहा कि छात्रों का संदेश संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। पीजी छात्र यासिर फ़हाद ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और नगर निगम की कार्रवाई का कड़ा विरोध दर्ज कराया। बताया कि एएमयू हॉर्स राइडिंग क्लब की क़ीमती ज़मीन पर नगर निगम ने अचानक कब्ज़ा कर बोर्ड लगा दिया है। छात्रों का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.