अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़। एएमयू की 11वीं के परिणाम में जेएमडी अकैडमी का गौरवपूर्ण प्रदर्शन रहा। रिया अग्रवाल सहित कई विद्यार्थियों का चयन हुआ। रिया अग्रवाल ने परीक्षा के ह्यूमेनिटीज एवं कॉमर्स सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त कर संस्थान, परिवार एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। जबकि अन्य विद्यार्थियों शिवानी बघेल, विभु आर्य, अंजली सिंह, भूमिका, रजनीश एवं राज का चयन चांस मेमो में हुआ है। अकेडमी के डायरेक्टर डॉ. एसके शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...