एएमयू में फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एसएस नार्थ हॉस्टल में बाहरी युवक की बर्थडे पार्टी में फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तमंचे से रंगबाजी के दौरान युवक से खुद ही गोली चल गई, जो उसकी आंतों में लगी थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारने की झूठी सूचना दी थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी अरहम पुत्र वसीम कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को अरहम के दोस्त जुनैद का जन्मदिन था। उसने पुलिस को बताया कि रात में एएमयू के एसएस नार्थ हॉस्टल के पास कैंटीन पर सभी दोस्त बर्थडे पार्टी मना रहे थे। रात करीब 10 बजे अरहम पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था। कुछ दूरी पर पहुंचते ही वह लघुशंका करने के लिए रुक गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.