एएमयू में डॉक्टर से अभद्रता व धमकी देने में दो छात्र गिरफ्तार
अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दोस्त से मिलने आए पीलीभीत के डॉक्टर को घेरकर अभद्रता करने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो एएमयू छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान हुई थी। दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव नगलिया मेव निवाली एमबीबीएस डॉक्टर कुलवंत सिंह पीलीभीत में सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। उन्होंने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि 14 अप्रैल को वह एक दोस्त से मिलने के लिए एएमयू परिसर में आए थे। वहां चार लड़के आए। एक ने बोला कि मैं छात्र हूं। यहां सिर्फ मुस्लिम की चलती है। उसके बाद लड़के वीडियो बनाने लगे। इसके बाद लड़कों ने कैंपस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.