अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विवि में छात्रों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति की फोटो को पैरों से रौंदने और जलाते हुए फोटो वीडियो वायरल हो रहा है। यह फोटो एएमयू के यूनियन हॉल में जनाजा ए नमाज पढ़ने के बाद की बताई जा रही है। अधिकारिक रूप से इस फोटो और वीडियो की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। एएमयू के यूनियन हॉल के मैदान में सोमवार को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर नमाज ए जनाजा पढ़ा गया था। नमाज और तकरीर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पर बाद में कुछ छात्रों द्वारा ट्रंप की फोटो सड़क पर रखकर नारेबाजी की गई। इस दौरान छात्रों ने अमेरिका मुर्दाबाद, इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ट्रंप की फोटो को पैरों से रौंदा। उसके बाद कुछ छात्रों ने ट्रंप की फोटो में आग लगा दी। पर मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने इस पर काबू पा लिया। जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.