अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में कार लेकर घुसे बाहरी शिक्षक व दो छात्रों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तेज रफ्तार में कार चलाने, छात्र से मारपीट करने आदि के आरोप हैं। शनिवार रात साढ़े 10 बजे मेरठ नंबर की एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में एएमयू परिसर में दाखिल हुई थी। उस पर भारत सरकार लिखा हुआ था। आर्ट्स फैकल्टी के पास खड़े कुछ छात्रों को कार ने टक्कर मार दी। छात्रों ने कार को घेरकर रुकवा लिया। विरोध किया तो कार सवार लोगों ने बेसबॉल बैट निकाल लिए। इसके बाद छात्रों को धमकाते हुए मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- नशे में धुत युवक का सिविल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई इसी दौरान एएमयू के अन्य छात्र एकत्रित हो गए। कार में तलाशी ली गई तो शराब व बीयर की बोतलें पड़ी थीं। ती...