अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अपनी मातृ संस्था के प्रति पूर्व छात्रों के गहरे जुड़ाव और योगदान की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेडएचसीईटी) में एक समर्पित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिसर्च लैब के लिए एएमयू की पूर्व छात्रा डॉ. मसर्रत शिकोह (सऊदी अरब के गृह मंत्रालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) की ओर से 34 लाख रुपये उनके पुत्र सैयद मोहम्मद वहीद ने कुलपति प्रो. नइमा खातून को भेंट किया। सैयद मोहम्मद वहीद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एआई एंबेसडर तथा एआई एथिक्स विषय के प्रकाशित लेखक हैं। वे ब्रिटेन सरकार की एक एआई परियोजना में एआई रिसर्च ऑफिसर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और इस प्रयोगशाला के संस्थापक एवं रणनीतिक सलाहकार की भूमिक...