अलीगढ़, नवम्बर 10 -- अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक के निदेशक अधिवक्ता अनीसुल हक अब बैंक की ग्राहक सेवा समिति के चेयरमैन भी बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति हाल ही में बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में की गई। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत अधिवक्ता अनीसुल हक की ताजा नियुक्ति को बैंक की ग्राहक सेवा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री लेने वाले अनीसुल हक छात्र जीवन में काफी सक्रिय रहे। वह एएमयू की एनएसएस इकाई, लॉ सोसाइटी कमेटी और एस.एस. हॉल (नॉर्थ) के सीनियर हॉल सहित कई समितियों में सक्रिय पदों पर रहे। छात्र कल्याण के लिए उन्होंने विभिन्न स्तरों पर अपनी सेवाएं दी हैं.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.