अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। कैंसर की जांच और इलाज को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग को अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त हुई है। यह मशीन एडवांस्ड कलर डॉप्लर तकनीक से लैस है, जिसे एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. शम्स इकबाल (एमबीबीएस, 1997 बैच) ने दान किया है। डॉ. इकबाल अमेरिका के हार्वर्ड मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में कंसल्टेंट इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट हैं। मशीन के उद्घाटन अवसर पर एएमयू की कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून ने डॉ. शम्स इकबाल के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह दान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की अपने संस्थान के प्रति जिम्मेदारी और जुड़ाव का बेहतरीन उदाहरण है। न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित अलीगढ़। वीमेंस कालेज में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.