अलीगढ़, दिसम्बर 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी क्रिकेट पवेलियन गुरुवार रोमांच और दर्शकों के उत्साह से गूंज उठा, जब नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। जिसमें ने जीत दर्ज की फाइनल का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर जामिया ने पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। एएमयू के गेंदबाज़ों के सटीक और आक्रामक प्रदर्शन के सामने जामिया की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 138 रनों पर सिमट गई। जामिया की ओर से इमादुल हसन ने 42 रन, मोहम्मद कैफ ने 23, भव्य तिवारी ने 22 और इब्राहिम ने 18 रन का योगदान दिया। एएमयू के कप्तान मोहम्मद सिब्तैन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि उसैद, सक्षम और रिंकू ने 2-2 विकेट लेकर जामिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.