एएमयू नर्सिंग एसोसिएशन ने शुरू किया धरना
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू नर्सिंग एसोसिएशन ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार को जहां नर्सिंग एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं गुरुवार को सीएमएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। एएमयू नर्सिंग एसोसिएशन ने बताया कि डीपीसी, एमएसीपी, नियमित भर्ती, निश्चित वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन और चिकित्सा लाभों में वृद्धि और भेदभाव समाप्त करने की मांग कर रहा है। मांगे मानी जाने तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 15 मई को भी सीएमएस कार्यालय पर धरना जारी रहेगा। वहीं 16 से 25 मई तक रजिस्ट्रार कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें ऑन ड्यूटी नर्सिंग स्टाफ शामिल नहीं होगा। यह भी पढ़ें- जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लिया आंदोलन का फैसला 2 जून के बाद पूरी तरह कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.