एएमयू छात्र को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
अलीगढ़, सितम्बर 8 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता अमजद अली उर्फ अमजद सिवान को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश की गई। मामला आरएम हॉल में हुई कथित मारपीट की घटना से जुड़ा है। जिसमें अमजद का नाम शामिल किया गया। फर्जी मुकदमे का खुलासा शिकायतकर्ता और गवाहों के शपथपत्र से हो गया है।अमजद ने बताया कि घटना के समय वह आरएम हॉल में मौजूद ही नहीं थे, बल्कि अंबेडकर हॉल में थे। उनके अनुसार, इस संबंध में अंबेडकर हॉल और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, उनके मोबाइल फोन में उपलब्ध लोकेशन और टाइमलाइन से संबंधित रिकॉर्ड महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं। उनका दावा है कि घटना वाले दिन वह हॉस्टल से बाहर भी नहीं निकले थे। मामले में सात सितंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। शिकायतकर्ता और कथित गवाहों द्वारा शपथपत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.