अलीगढ़, अप्रैल 14 -- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्र के कमरे से पिस्टल की मैग्जीन, कारतूस, फर्जी अभिलेख व अन्य संदिग्ध सामान मिलने के मामले में फरार एएमयू छात्रों की तलाश में पुलिस खाली हाथ है। उधर, एक आरोपी इदरीश को जेल भेजने के मामले में सोमवार को सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं हो सके। पुलिस की ओर से समय मांग लिया गया। इस पर अदालत ने इदरीश का तीन दिन का रिमांड बढ़ाते हुए 16 अप्रैल की तिथि नियत की है। छह अप्रैल को क्वार्सी थाना क्षेत्र में फायरिंग के मामले में शहंशाहबाद निवासी शहबाज का नाम प्रकाश में आया, जो एएमयू में एमसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी तलाश में पुलिस ने सर जियाउद्दीन हॉल के जफर अहमद सि‌द्दीकी होस्टल के कमरे में दबिश दी, जहां से 26 प्रमाण पत्र, नकली नोट व अन्य सामान मिला। कमरे में शहबाज अपने साथी बरेली निवासी एए...