एएमयू के हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
अलीगढ़, अगस्त 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इंदिरा गांधी (आईजी) हॉल में मंगलवार देररात एक छात्रा ने पारिवारिक कलह में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। घटना से कुछ देर पहले उसकी मां से फोन पर बातचीत हुई थीं। इसी दौरान कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने ने मना कर दिया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा इर्तिका समीर बीए सेकेंड ईयर (दर्शनशास्त्र) की छात्रा थी और आईजी हॉल के कमरा नंबर 19 में रहती थी। मंगलवार देररात करीब एक बजे छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान के अनुसार, जांच में पता चला है कि छात्रा 28 जुलाई को ही अपने घर से लौटी थी, तभी से वह तनाव में चल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.