एएमयू के वीमेंस कॉलेज की अध्यक्ष अनम रियाज बनीं, 10 साल के बाद हुआ छात्रसंघ का चुनाव
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्राओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कड़े मुकाबले और उत्साह के माहौल के बीच संपन्न हुए चुनाव में अनम रियाज अध्यक्ष पद पर काबिज हुई हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर आयशा खान और सचिव पद पर मरियम जान ने जीत हासिल की है। 10 साल के बाद छात्रसंघ का चुनाव हुआ है। वीमेंस कॉलेज में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही। कॉलेज प्रशासन और चुनाव समिति के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस वर्ष चुनाव के लिए कुल 4080 मतदाता पंजीकृत थे। छात्राओं के बीच मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। कैंपस में सुबह से ही लंबी कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.