बदायूं, अप्रैल 30 -- नसीम फाउंडेशन के अकरम सैय्यद और नवेद सैय्यद ने एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून से मुलाकात की। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रोफेसर आसिम ज़फ़र और डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी भी उपस्थित रहे। फाउंडेशन ने अपनी शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के छात्रों के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सीईपीईसीएएमआई केंद्र का भी दौरा किया और सहायक निदेशक डॉ. मुज्तबा के साथ भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...