अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने होली के अवसर पर देशवासियों और विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रो. खातून ने होली को सौहार्द, उल्लास और आपसी एकता की भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व विविध पृष्ठभूमियों और परंपराओं से जुड़े लोगों के बीच एकता और पारस्परिक सम्मान के संबंधों को मजबूत करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। साथ ही उन्होंने छात्रों और कर्मचारियों से अपील की कि वे इस पर्व को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतिबद्धता के साथ मनाएं। प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली जैसे पर्व समावेशिता और साझा सांस्कृतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.