अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने पवित्र पर्व ईद के अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रो. खातून ने सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह त्योहार समाज में एकता, करुणा और पारस्परिक सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि ईद कृतज्ञता, उदारता और आपसी भाईचारे का पर्व है, जो हमें जरूरतमंदों की सहायता करने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। वहीं, सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खान ने भी विश्वविद्यालय समुदाय को ईद की बधाई दी। उन्होंने सभी के लिए सुख, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाईचारे, संवेदनशीलता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.