अलीगढ़, जुलाई 5 -- अलीगड़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन (अमेरिका) के बीच कैंसर रोगियों के पारिवारिक देखभालकर्ताओं (केयरगिवर्स) पर किया गया संयुक्त शोध सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह उपलब्धि दोनों संस्थानों के बीच हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) के तहत स्थापित शैक्षणिक सहयोग का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

शोध विवरण यह शोध केयरगिविंग बर्डन, क्वालिटी ऑफ लाइफ एंड कॉग्निटिव वल्नरेबिलिटी अमंग फैमिली केयरगिवर्स ऑफ कैंसर पेशेंट्स ए क्रॉस-सेक्शनल स्टडी फ्रॉम इंडिया शीर्षक से किया गया। अध्ययन में कैंसर रोगियों की देखभाल कर रहे 100 पारिवारिक सदस्यों के मानसिक, सामाजिक तथा संज्ञानात्मक (कॉग्निटिव) प्रभावों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। शोध परियोजना का संयुक्त नेतृत्व यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन कॉलेज ऑफ फार्मेसी क...