एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन में निर्विरोध चुने पदाधिकारी
अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़। एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के पूर्व निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं उपनिबंधक आगरा बिपुल कुमार सिंह के अनुसार निर्धारित तिथि और समय तक कुल 77 सदस्यों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए थे, जबकि 59 सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वैध और अवैध नामांकनों की सूची जारी की गई। जांच के बाद प्रबंध समिति के 29 पदों के सापेक्ष 26 नामांकन पत्र ही वैध पाए गए। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित संख्या में ही वैध नामांकन मिलने के कारण चुनाव की आवश्यकता समाप्त हो गई। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। घोषित परिणामों के अनुसार सलामत उल्लाह महासचिव चुने गए हैं। वहीं संयुक्त सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.