अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेडिकल कालोनी में बुधवार को एएमयू के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से चोर लाखों का माल पार कर ले गए। वह नर्सिंग कालेज गई थीं। वापस लौटी तो सामान फैला पड़ा था। मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल कालोनी निवासी पामेला शलिनी जोजफ एएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह गुरुवार को नर्सिंग कालेज गई थीं। इसी बीच शातिर चोर घर में घुस गए। चोरों ने तसल्ली से घर के चप्पे-चप्पे को खंगाल डाला। चोर कमरे में रखी अलमारी से 40 हजार रुपए की नगदी,जेवरात लेकर फरार हो गए। वह घर वापस लौटीं तो सामान फैला देख दंग रह गईं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बंद मका...