धनबाद, अप्रैल 5 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी में कार्यरत सेलपिकर मजदूरों के लंबित 15 सूत्री मांगों को लेकर जनता मजदूर संघ ने 07 अप्रैल से एएमपी कोलियरी को अनिश्चितकालीन बंद करने की चेतावनी दी है। इस चेतावनी के बाद बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने सेल पिकर मजदूरों की लंबित मांगों के समाधान के लिए शनिवार को जनता मजदूर संघ के बरोरा क्षेत्रीय सचिव पुन यादव के नाम एक पत्र जारी कर 6 अप्रैल की शाम उन्हें वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। संघ के क्षेत्रीय सचिव पुन यादव ने बताया कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर कई बार कोलियरी प्रबंधन से वार्ता एवं समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इससे मजदूरों में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने आगे कहा कि 06 अप्रैल की वार्ता में अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.