प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। एएमए की ओर से आओ गांव चले अभियान के तहत रविवार को फूलपुर के बरियारी गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 450 से अधिक लोगों की जांच कर दवाएं वितरित की गई। एएमए के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को कपड़े और बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ.आशुतोष गुप्ता, डॉ. सुबोध जैन, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. जेवी राय, डॉ. सुभाष चन्द्र वर्मा, डॉ. राजेश मौर्या, डॉ. अनूप चौहान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...