प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। एएमए की ओर से बुधवार का योग कार्यशाला हुई। इस अवसर पर योगगुरु डॉ. दीप्ति योगेश्वर ने डॉक्टरों को मांसपेशियों, हड्डियों, जोड़ों और स्नायुतंत्र की मजबूती से संबंधित योगाभ्यास कराया। डॉ. योगेश्वर ने कहा कि योगाभ्यास पीठ, रीढ़ और कमर में दर्द से राहत दिलाने के साथ स्वस्थ जीवन शैली में कारगर सिद्ध होता है। इस मौके पर डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. युगांतर पांडेय, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. रक्षा गुप्ता, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. दीपिका नौटियाल, डॉ. आशुतोष राय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...