कन्नौज, फरवरी 26 -- तिर्वा, संवाददाता। हसेरन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दिगम्बर सिंह यादव ने प्रदेश शासन के पंचायती राज के प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर जिला पंचायत कार्यालय कन्नौज में रिक्त पड़े अपर मुख्य अधिकारी के पद पर जल्द नियुक्ति किए जाने की मांग रखी है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिला पंचायत कन्नौज के कार्यालय पर अपर मुख्य अधिकारी रखे जगप्रसाद मौर्य का सेवा निवृत्त 31 दिसम्बर 2025 को हो गया था। इसके बाद से अभी तक इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। जिस बजह से जिले भर के गौवंश आश्रय स्थलों पर निराश्रित गौवंशो का भरण पोषण व उनपर आने वाले खर्च का भुगतान व केयरटेकरों का मानदेय दो माह से नहीं हो पा रहा है। जिस बजह से निराश्रित गौवंशो को परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी कन्नौज ने भी चार फरवरी 2026 को एएमए की नियुक्ति किए जाने के सम्बन्ध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.