रिषिकेष, अप्रैल 15 -- एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के बढ़ते वैश्विक खतरे से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश ने नई पहल की है। संस्थान ने स्वास्थ्य कर्मियों और आम जनता के लिए एकीकृत एंटीमाइक्रोबियल स्टीवर्डशिप (एएमआर) प्रथाओं पर निःशुल्क फाउंडेशन राष्ट्रीय ई-कोर्स शुरू किया है। बुधवार को एम्स ऋषिकेश में इस ई-कोर्स का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने एमडीआर, एक्सडीआर और पीडीआर जैसे रोगजनकों के बढ़ते बोझ से निपटने के लिए समन्वित और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एएमआर भारत सहित वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल एंटीमाइक्रोबियल दवाओं पर प्रतिबंध पर्याप्त नहीं है, बल्कि चिकित्सकों, सूक्ष्मजीवविज्ञानी, औषधविज्ञानी और सार्वजनिक स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.