मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सकरा केशोपुर के रहने वाले फुटबॉलर सोनू बाबू ने एआईएफएफ (ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन) द्वारा आयोजित एएफसी 'बी' लाइसेंस फुटबॉल कोचिंग कोर्स में उत्तीर्ण होकर बिहार का नाम रोशन किया है। बिहार फुटबॉल के लिए यह बड़ी उपलब्धि बताई गई है। बी लाइसेंस कोर्स दो मॉड्यूल में पंजाब स्थित फुटबॉल किकर्स अकादमी में जनवरी और मार्च माह में आयोजित किया गया था। इस कोर्स का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया, जिसमें कुल 24 प्रतिभागियों में से 9 कोच सफल हुए। सोनू बाबू वर्तमान में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में फुटबॉल हेड कोच हैं। बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, बिहार महिला फुटबॉल के संयोजक असगर हुसैन ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी आदि में ग्रेजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.