दुमका, अगस्त 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज, दुमका में सत्र 2026-30 की यूजी सेमेस्टर-1 की कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। लाइफ साइंस मेजर विषय के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा पहले दिन नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया।इस विशेष अवसर पर छात्र-छात्राओं का आपस में और शिक्षकों से परिचय हुआ। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह ने नवागंतुकों का स्वागत करते हुए कॉलेज की मूलभूत संरचना और पठन-पाठन से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने लाइफ साइंस विषय के विद्यार्थियों को भविष्य में करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया। परिचय सत्र के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं को कॉलेज परिसर का भ्रमण कराया गया। सत्र के अंत में नव प्रवेशी छात्रों को कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह से मिलने का अवसर प्राप्त ...