दुमका, जून 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज के बॉटनी के विभाग की दो टीम ने फैकल्टी मेंटर डॉ. अमर नाथ सिंह की देख रेख में आठ सप्ताह के झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत चयनित तेलियाचक बाजार पंचायत के नयाडीह एवं धनियापहाड़ी तथा बड़तल्ला पंचायत के कुसुम्बा एवं कन्हाईडीह गांव का दौरा कर स्थानीय समुदायों के पारम्परिक ज्ञान तथा जमीनी स्तर पर विकसित नवाचारों का दस्तावेजीकरण किया l दौरे के दौरान छात्रों ने जन प्रतिनिधियों, किसानों, महिलाओं, कारीगरों, पशुपालकों तथा गांव के बुजुर्गों से संवाद स्थापित किया l संवाद सत्र में इंटर्न द्वारा खेती की पारम्परिक तकनीक, बीज संरक्षण, जड़ी बूटी आधारित उपचार, पशु देखभाल, खाद्य संग्रहण एवं प्रसंस्करण और जंगल आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई l यह भी पढ़ें...