पटना, अगस्त 11 -- एएन कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को पुस्तकालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। पहले चरण में पोथी-पतरी फाउंडेशन के सहयोग से मेंस्ट्रूअल कप अवेयरनेस प्रोग्राम हुआ, जबकि द्वितीय चरण में भारत सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि के तत्वावधान में '10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' का आयोजन हुआ। मेंस्ट्रूअल कप जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. पद्मिनी कुमारी ने विद्यार्थियों को महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मेंस्ट्रूअल कप के उपयोग, स्वच्छता और उससे जुड़े स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: टीबी मुक्त भारत औ...