एएन कॉलेज : समारोह में रक्तदान, स्वच्छता के प्रति हुए जागरूक
पटना, सितम्बर 24 -- एएन कॉलेज के सत्येंद्र नारायण सिन्हा सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस समारोह हुआ। उद्घाटन राष्ट्रगान, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत ने मुख्य अतिथि लेडी गवर्नर सबीहा हसनैन का स्वागत किया। प्राचार्या ने कहा कि कॉलेज एनएसएस के माध्यम से रक्तदान, स्वच्छता अभियान, एड्स जागरूकता, पौधरोपण और महिला सशक्तीकरण जैसे कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ रहा है। लेडी गवर्नर ने एनएसएस को युवाओं में सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी व सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कॉलेज की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। यह भी पढ़ें- राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना जगाने का सशक्त माध्यम है एनएसएस विद्यार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.