पटना, जुलाई 14 -- एएन कॉलेज की स्टार्टअप इकाई की ओर से मंगलवार को 'पिच डेक प्रिपरेशन' वर्कशॉप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना व उन्हें प्रभावशाली तरीके से निवेश के लिए निवेशकों को अपने स्टार्टअप के बारे में बताने के लिए तैयार कराना था। सीआईएमपी की सहायक प्राध्यापक प्रिया नाथ बतौर मुख्य वक्ता पिच डेक के प्रमुख घटकों-समस्या की पहचान, ग्राहक, समाधान, बिजनेस मॉडल, मार्केट, ट्रैक्शन, प्रतियोगिता, टीम व निवेशकों के समक्ष प्रभावी प्रस्तुति पर चर्चा की। विद्यार्थियों को प्रोटोटाइप तैयार करने, ग्राहकों से फीडबैक लेने व व्यावहारिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्टार्टअप बिहार, सयूज (एसटीपीआई), रेजोरपे राइज प्रोग्राम जैसी विभिन्न योजनाओं और स्टार्टअप सहायता कार्यक्रमों की जानकारी भी...