अयोध्या, दिसम्बर 13 -- शुजागंज,संवाददाता। विभागीय प्रताड़ना व नोटिस को लेकर डिप्रेशन के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुजागंज में तैनात एएनम अनिता कुमारी ने शुक्रवार रात जहरीला प्रदार्थ खा लिया। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी होने पर पति सर्वेश कुमार ने उसे रात ही में सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पति की माने तो विभागीय कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी को लेकर लगातार उसको परेशान किया जाता है जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने जहर का सेवन कर लिया। सीएचसी रूदौली पंहुचे मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुशील कुमार बानियान ने एएनम से मिलकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अनिता कुमारी ने अपने बयान में सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट पर अनुचित तरीके से ड्यूटी लगाए जाने व दो वर्षों में लाखों रुपए की धन की उगाही करने जैसे गंभीर आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.