गोंडा, फरवरी 10 -- बभनान, संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय बभनान गोंडा ग्यारह महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। केंद्राध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि नौ फरवरी से बीएड और एलएलबी के 882 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें एलएलबी में भगवान प्रसाद संत बक्स तिवारी विधि महाविद्यालय के 77 और हकीकुल्लाह चौधरी कालेज ऑफ लॉ के 28 विद्यार्थियों समेत कुल 105 छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं बीएड में हाजी इस्माइल महाविद्यालय सादुल्लाह नगर बलरामपुर, आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय बभनान, अभिनव कॉलेज ऑफ़ टीचिंग एंड ट्रेनिंग कोल्हमपुर नवाबगंज, बाबा गयादीन वैद्य बाबूराम महाविद्यालय मैनपुर नवाबगंज, दशरथ सिंह स्मारक महाविद्यालय निपानिया गौराचौकी, हकीकुल्लाह चौधरी महाविद्यालय घारीघाट, किसान महाविद्...