हरिद्वार, मार्च 29 -- हरिपुरकलां के एएनडी पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के दीक्षांत समारोह में मेधावियों ने प्रतिभा की झलक बिखेरी। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए कला-संगीत और संस्कृति को सबके सामने रखा। रविवार को इसका शुभारंभ जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य ने दीप जलाकर किया और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण का महत्व बताया। एमडी महंत राजेंद्र दास और प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी ने सबका ध्यान खींचा, जो विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित रही। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल प्रेजेंटेशन, कोडिंग प्रोजेक्ट और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से समाधान जैसे मॉडल प्रदर्शित किए। शैक्षिक उपलब्धियों के साथ खेल, स...