एएनडी कॉलेज में विधायक ने किया प्रयोगशाला के जीर्णोद्धार का उद्घाटन
समस्तीपुर, मई 14 -- शाहपुर पटोरी। आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय शाहपुर पटोरी मे प्रयोगशाला के जीर्णोद्धार के बाद मोरवा विधायक रणविजय साहू ने बुधवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विधायक द्वारा पौधरोपण भी किया गया। एनसीसी कैडेट रजनीश कुमार को सीनियर अंडर ऑफिसर तथा धर्मेंद्र, विकास व मुस्कान को अंडर ऑफिसर बनाए जाने की घोषणा की गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख सुरेश राय, नगर अध्यक्ष रामाशंकर राय, वशिष्ठ राय, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव सहित अन्य मौजदू थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.