एएनडी कॉलेज में आयोजित हुई रेड रन प्रतियोगिता
समस्तीपुर, जुलाई 14 -- शाहपुर पटोरी। एएनडी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमरजीत राम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में शिवम कुमार ने प्रथम, अमन कुमार ने द्वितीय, राजा कुमार ने तृतीय, मनीष कुमार ने चतुर्थ व मनजीत कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में काजल कुमारी ने प्रथम, नीतू कुमारी ने द्वितीय, किरण कुमारी ने तृतीय, तथा खुशी कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पश्चात छात्र-छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें एड्स के कारण एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को बेहतर जीवन शैली बनाकर जीने का संदेश दिया।मौके पर अजय आडवाणी, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.