कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आय़ुक्त अर्पित उपाध्याय ने आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय एवं नगर निगम सीमा क्षेत्र में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधनाचार्य ने बताया कि तीन स्थानों पर बाउंड्रीवाल टूट गई है। इससे सुरक्षा का हर समय खतरा रहता है। नगर आयुक्त ने तत्काल चाहरदीवारी बनाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को बताया कि सीएम वैश्विक नगरोदय योजना के तहत आठ करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। इससे एएनडी कालेज में दो लेक्चर थियेटर, 12 स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी का नवीनीकरण के साथ-साथ पूरे कॉलेज का रेनोवेशन, छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल को वॉटर कूलर, कम्प्यूटर लैब, फसाड का कार्य, मुख्य गेट पर गार्डरूम, पार्किंग की व्यवस्था होगी। बाउंड्रीवा...